कहा से आते है???

दोस्तों,

कभी कभी समझ नही आता कि, लोग अशिक्षित है या असंवेदनशील है या फिर शिक्षित असंवेदनशील है, क्योंकि हम जो कुछ समाज मे देख रहे है, वह सुशिक्षित तथा संवेदनशील समाज के चिन्ह नही है।

क्योकि समाज शिक्षित हो सकता है, संवेदनशील हो सकता है या फिर सुशिक्षित संवेदनशील हो सकता है।

मुझे व्यक्तिगत तोर पर लगता है कि समाज सिर्फ शिक्षित है, समाज को सुशिक्षित तथा संवेदनशील बनाना पड़ेगा।

आपभी देखिए ओर समझिए!!!

क्या आपभी ऐसा करते है???

1. ट्रेन के डिब्बे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जगह होती है वहा कोन बैढता है?

बिचारे बुजुर्ग इंसान कही कोने में खड़े रहते है!!!

2. टिकिट खिड़की पर दिव्यांगजन के लिए जल्द टिकिट निकालने की सुविधा है।
पर अगर कोई दिव्यांग व्यक्ति टिकिट लेने आगे चला जाये तो पिछेसे आवाजे आने सुरु हो जाते है। यह कहा से आरहा है???

3. ट्रैन में बस में बच्चे खड़े रहते है। तथा बाकी के लोग मजजे से गप्पे लड़ा रहे होते है। ये सारे आते कहा से है??

4. गर्दी ना होते हुए भी लड़कियों के आगे पीछे चिपकने के लिए हरदम उतावले इंसान।। ये सारे कहा से आते है???

5. सरकारी योजना का लाभ सभी को चाहिए उसके लिए झूठे दस्तावेज बना लेंगे पर सरकारी नियमो का पालन नही करना है। ये लोग कहा से आते है???

6. किसीभी तरह की बंदी पर आक्रोश करने वाले कभी खुद होकर कोई बदलाव नही लाना चाहते। ऐसे लोग कहा से आते है??? (गुटखा बंदी, सिगरेट बंदी, प्लास्टिक बंदी, आदि)

7. देश दुनिया की हालत जानते है फिरभी पानी का सत्यानाश करते है। ऐसे लोग कहा से आते है???

8. अपने आपको को विशेष कहने वाले ओर दुसरो को हीन समझने वाले लोग समाज मे कटुता निर्माण कर रहे है। ऐसे लोग कहा से आते है???

9. ९ महीना मां की कोख में रहने वाले महिलाओं को अपवित्र समझते है। ऐसे लोग आते कहा से है??????

मैन जानबूझकर पूछा है कैसे लोग कहा से आते है???

ओर मुझे पूरा विश्वाश है कुछ लोगो ने तो किसी देश का नाम लिया होगा या किसी धर्म विशेष के बारे में टिपणी की होगी।

पर कोई यह नही बोलता की हमने अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए।

देखिए, सोचिये ओर समझने की कोशिश करीये।

आप कोन है????

अशिक्षित, शिक्षित, सुशिक्षित या सुशिक्षित तथा संवेदनशील इंसान।

क्योंकि आपका हर कदम हर सोच देश को आगे या पीछे खीचेगा।

जयहिंद..!!!

श्री. दिनेश मिश्रा
Financial consultant, life skills and motivational trainer
9029956626 / 9224182189

Comments