सफर में चर्चा

9-11-2019

आज अहमदाबाद से मुंबई के लिए सफर की सुरुवात हुई, हम 4 लोग एक साथ थे। हम महाराष्ट्र की बदलती राजनीति पर चर्चा कर रहे थे। तभी ट्रैन में एक सज्जन मिले, हमारी बगल की सीट पर आकर बैठे थे। 

उन्होंने मुझे पूछा क्या करते हो आप लोग, मैने बहोत ही गर्व के साथ कहा, सामाजिक संस्था के साथ मिलकर काम करते है। उनको भी पूछा आप क्या करते हो। उन्होंने कहा वह रिपोर्टर है। किसी पेपर के लिए लिखते है।

उन्होंने हस्ते हस्ते कहा आज समाज मे 4 ही लोग बेकार के मुद्दों पर चर्चा करते है।

मैन भी उनके हा में हा भरी ओर पूछा कोन कोन है, आपको लगता है।

उन्होंने जवाब दिया।

1. भक्त
2. बेरोजगार
3. NGO के कार्यकर्ता ओर 
4. हम मीडिया वाले।

अब हम जोर जोर से हसने लगे।

मैने कहा यहा भी मीडिया का स्तर नीचे ओर भक्त एक नंबर पर है। 

आगे और भी चर्चा हुई पर यहां तक ठीक ठाक था।

जय हिंद।

Comments