वफादार कौन!!!

आज जब बच्चो के साथ एक प्रशिक्षण के दरम्यान चर्चा कर रहा था, 

तभी बीच मे ही मैन, बोर्ड पर कुछ स्वभाव लिखा।
जैसे:- 
सच्चा, प्यारा, मेहनती, ईमानदार, झुटा, डरपोक, अभ्यासु, गंदे, खर्चीला, हिम्मतवाले, वफादार ओर अच्छे।

ओर जो बच्चो से आया वो हम सभी को हिलाकर रखदेगा। 

हर शब्द के बारे में पूछा सबसे पहले आपके दिमाग के क्या ओर कौन आता है।

आगे देखिए बच्चों ने क्या कहा!!!!
सच्चा - दोस्त, सहेली
प्यारा - जानवर,
मेहनती - माता - पिता,
ईमानदार - कोई नही,
झुटा - हम बच्चे, माता - पिता,
डरपोक हम बच्चे,
अभ्यासु - शिक्षक,
गंदे - बच्चे,
खर्चीला- बच्चा ओर माँ,
हिम्मतवाले - पोलिस ओर सिपाही,
वफादार - कुत्ते (ये एक स्वर में सभी बच्चों ने बोला) ओर अच्छे - भगवान, अल्लहा, खुदा, गॉड!

क्या समझे इन सभी शब्दो से, हमारे बच्चों के मन और दिमाग मे क्या डाला जा रहा है, ओर कैसे उसे उसकी उपज हो रही है।

माता - पिता की जगह सिर्फ मेहनत करने तक के लिए सीमित है। 

बच्चे अपने आपको कहा देखते है?
अपने परिवार को कहा देखते है?
अपने माँ की छवी कैसे निर्माण की गई है?
हमारे बच्चे खुद को कैसे समझते है?

क्या करना चाहिए यह बदलने के लिए:-
बच्चों से बात करना चाहिए!
उनके साथ खेलना पड़ेगा!
शब्दो के खेल लेना पड़ेगा!
मैंने जो भी शब्द लिखा था वह सभी बच्चो से संबंधित ही है। उनके स्वभाव के अनुसार वह बदलता है!

आप क्या समझते हो इस चर्चा से जरूर बताएं!!!

Comments