खुशी जो किसी के जन्मदिन से निकलकर कई ज़िंदगियों तक पहुँची…
कल रात ठीक 11 बजे मेरे मोबाइल की घंटी बजी।
दूसरी तरफ़ एक युवा था — धवल ठेले।
उसकी आवाज़ में एक अलग ही उत्साह था, एक सच्ची भावना थी।
उसने कहा,
“आज रात मेरी प्रियसी का जन्मदिन है।
मैं उसे कोई महँगा तोहफ़ा नहीं देना चाहता,
मैं उसे कुछ ऐसा देना चाहता हूँ जो ज़िंदगी भर याद रहे।”
उसने गूगल पर किसी अनाथ आश्रम की तलाश की
और वहीं से उसे त्रिकाय केयर एंड क्रियेशन असोसिएशन का नंबर मिला।
अधिक जानकारी के लिए उसने हमें फोन किया।
कुछ ही मिनटों में हमने उसे त्रिकाय के कार्यों के बारे में बताया,
Swapnalay की बेटियों के सपनों के बारे में बताया,
और व्हाट्सऐप पर हमारा “Each One – Fund One” कैम्पेन का ब्रोशर भेजा।
ब्रोशर देखते ही उसने एक पल भी नहीं सोचा।
👉 उसने तुरंत हमारी एक बेटी के पूरे एक महीने का खर्च डोनेशन में दिया।
वह डोनेशन करते समय इतना खुश था
मानो उसने अपनी प्रियसी के लिए कोई अनमोल तोहफ़ा चुना हो।
जैसे ही हमने उसे
डोनेशन रिसिप्ट नंबर – 203
व्हाट्सऐप पर भेजी,
उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हमने उसे बताया —
“इस सहयोग से हम बेटियों के लिए वॉटर फ़िल्टर लेंगे,
ताकि हमारी बेटियाँ साफ़ और सुरक्षित पानी पी सकें।”
यह सुनकर उसने कहा,
“मैं ज़रूर मिलने आऊँगा।”
उसने भावुक होकर कहा —
“खूप मोठी मदत केली आहेस.
एका मुलीची एक महिन्याची मदत झाली आहे.”
हमने दिल से उसे आशीर्वाद दिया —
“तुम्ही दोघे आयुष्यभर आनंदी राहा.”
💖 यह सिर्फ डोनेशन रिसिप्ट नहीं है,
यह एक प्यार की कहानी है।
🌱 जो त्रिकाय के लिए एक यादगार पल है
और एक अविस्मरणीय क्षण भी।
आज के युवा अगर चाहें,
तो अपने किसी खास दिन को
किसी की ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत दिन बना सकते हैं।
🙏 हमें ऐसे ही और सहयोग की ज़रूरत है,
ताकि और बेटियाँ सुरक्षित रहें, पढ़ें, आगे बढ़ें
और अपने सपनों को सच कर सकें।
आप भी बनिए किसी की खुशी की वजह।
Each One – Fund One.
श्री. दिनेश मिश्रा - संस्थापक
त्रिकाय केयर एंड क्रियेशन असोसिएशन

Comments
Post a Comment